Crime

नर्स को बंधक बनकर चार युवकों ने दरिंदगी, अंत में किया बहुत बुरा काम…

Published

on

चित्रकूट/कानपुर – यूपी के चित्रकूट में चार युवकों ने घर से अस्पताल जा रही नर्स से (23) सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसके हाथ बांधकर प्रयागराज-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पटरी की देखरेख कर रहे कर्मचारियों ने ट्रैक पर युवती को बेहोश देख पुलिस को सूचना दी।

हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवती की हालत सामान्य होने पर पुलिस के सामने उसके बयान लिए जाएंगे।

आरोपियों की पहचान के लिए सभी स्थानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कई अहम सुराग मिले हैं। कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है। युवती ने बताया है कि वह एक युवक को पहचानती है, जो बरगढ़ का है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

युवती के शरीर पर चोट व खरोंच के निशान मिले हैं। युवती के पिता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। युवती की साइकिल और कान की एक बाली ट्रैक के पास मिली है।

दिनदहाड़े रास्ते में रोककर की गई हैवानियत
युवती प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। पिता ने बताया कि शनिवार की सुबह साइकिल से अस्पताल जा रही थी। बोझ-कोलमजरा के बीच अंडरपास के पास एक युवक बाइक से आया और उसकी साइकिल रोक ली।
इसी दौरान तीन और युवक आ गए और उसे पीटकर दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए। रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मरणासन्न हालत में उसे ट्रैक पर फेंककर भाग गए। दो रेल प्वाइंटमैन वहां से गुजरे तब घटना का पता चला।

#Nurse, #UttarPradesh, #Brutality, #Assault, #Perpetrators, #rap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version