Crime

सड़क दुर्घटना में युवती की मौत: कोटद्वार पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार…

Published

on

कोटद्वार: 16 जनवरी को सनेह रोड कोटद्वार पर हुई एक सड़क दुर्घटना में अंजली, निवासी ग्रास्टनगंज कोटद्वार की स्कूटी (UK 15 D 2725) को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें युवती की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर कोतवाली कोटद्वार में मामला दर्ज कर लिया गया था, जिसमें आरोपित वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों पर कोटद्वार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम गठित की और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पता चला कि टक्कर वाहन (XUV) संख्या UK 07BB 8700 ने मारी थी, जो कि कपिल पुत्र कुशल पाल निवासी सहन गली, थाना नगीना, जिला बिजनौर द्वारा चलायी जा रही थी।

पुलिस ने लगातार प्रयास किए और 31 जनवरी 2025 को आरोपी कपिल को सिंबलचौड तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद मृतक युवती के परिवार को न्याय की उम्मीद बंधी है।

 

 

 

 

 

 

#Roadaccident, #Policearrest, #CCTVfootage, #Hitandruncase, #Fatalcrash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version