Dehradun

उत्तराखंड के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, बिजली हुई सस्ती, मई के बिल में मिलेगी छूट….

Published

on

देहरादून – उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए इस महीने बिजली दरों में औसतन 89 पैसे प्रति यूनिट की छूट का ऐलान किया है। यह छूट फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत दी गई है, जो आने वाले मई महीने के बिलों में उपभोक्ताओं को मिलेगी।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में बिजली खरीद के लिए जो दर तय की गई थी, मार्च महीने में निगम ने इससे कम दरों पर बिजली बाजार से खरीदी। इस बचत का लाभ अब एफपीपीसीए के तहत उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है।

यूपीसीएल ने 101 करोड़ रुपये की छूट का आदेश जारी किया है, जिससे उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 89 पैसे की छूट मिलेगी। इससे पहले, पिछले साल जुलाई से मार्च तक हर महीने अलग-अलग दरों पर छूट दी गई थी, जैसे जुलाई में 30 पैसे, अगस्त में 52 पैसे, सितंबर में 23 पैसे, अक्टूबर में 70 पैसे, नवंबर में 88 पैसे, दिसंबर में 85 पैसे और मार्च में 1.19 रुपये प्रति यूनिट की छूट मिली थी।

निम्नलिखित उपभोक्ता श्रेणियों में छूट का वितरण किया गया है:

  • घरेलू: 26 से 71 पैसे प्रति यूनिट

  • अघरेलू: 103 पैसे प्रति यूनिट

  • गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी: 97 पैसे प्रति यूनिट

  • प्राइवेट ट्यूबवेल: 31 पैसे प्रति यूनिट

  • कृषि गतिविधियां: 44 से 51 पैसे प्रति यूनिट

  • एलटी इंडस्ट्री: 95 पैसे प्रति यूनिट

  • एचटी इंडस्ट्री: 95 पैसे प्रति यूनिट

  • मिक्स लोड: 89 पैसे प्रति यूनिट

  • रेलवे ट्रैक्शन: 89 पैसे प्रति यूनिट

  • ईवी चार्जिंग स्टेशन: 89 पैसे प्रति यूनिट

  • अन्य निर्माण के लिए अस्थायी आपूर्ति: 110 पैसे प्रति यूनिट

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#UttarakhandElectricityRates #PowerBillDiscount #FPPCABenefit #UttarakhandPowerRelief #ElectricityPriceReduction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version