Haldwani

लालकुआं से प्रयागराज जाने वालों के लिए खुशखबरी, साप्ताहिक ट्रेन सेवा इस दिन से होगी शुरू

Published

on

हल्द्वानी: कुमाऊं के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। 20 जून से लालकुआं से प्रयागराज के लिए नई रेल सेवा शुरू होने जा रही है। ये जानकारी सांसद अजय भट्ट ने दी है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंवासियों को ये रेल सेवा एक बड़ी सौगात के रूप में मिली है।

अजय भट्ट ने बताया कि वह काफी समय से इस ट्रेन के संचालन को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर रहे थे और पत्राचार भी कर रहे थे। आखिरकार ये प्रयास सफल हुआ और अब कुमाऊं को प्रयागराज से जोड़ने वाली ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह एक साप्ताहिक ट्रेन होगी जो हर शुक्रवार को लालकुआं से प्रयागराज के लिए रवाना होगी। वहीं हर बृहस्पतिवार को प्रयागराज से लालकुआं के लिए यह ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन बरेली, कासगंज, फर्रुखाबाद और कानपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से प्रयागराज दर्शन के लिए जाने वाले कुमाऊं के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही प्रयागराज से आने वाले यात्री कुमाऊं के धार्मिक और पर्वतीय स्थलों के दर्शन के लिए आसानी से पहुंच सकेंगे।

अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद जताया।

 

 

#LalkuanPrayagrajTrain #AjayBhattAnnouncement #NewTrainService #KumaonRailConnectivity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version