Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से की भेंट, ऊर्जा क्षेत्र और CSR पर हुई चर्चा
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज नई दिल्ली भ्रमण के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र की प्रगति में ऊर्जा क्षेत्र की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर विचार-विमर्श किया। राज्यपाल ने ओएनजीसी द्वारा सीएसआर के माध्यम से समाज के उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की।