Dehradun

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दुर्गा अष्टमी पर राजभवन में सपरिवार हवन और कन्या पूजन किया, साथ ही ‘गार्गी नारीशक्ति’ चैटबॉट का किया लोकार्पण…

Published

on

देहरादून: आज दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजभवन में सपरिवार श्रद्धा और भक्ति के साथ हवन आयोजित किया और देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को निभाते हुए कन्याओं को आशीर्वाद दिया और उनके चरणों में श्रद्धा अर्पित की।

राज्यपाल ने कहा कि यह अवसर बेटियों के प्रति सम्मान और हमारी सनातन संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा आदि शक्ति का स्वरूप हमारी बेटियां न केवल समाज की शक्ति हैं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला भी हैं।

इसके साथ ही राज्यपाल ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं को कानूनी सहायता, करियर परामर्श, वित्तीय साक्षरता, सुरक्षा उपायों और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से  ArtificialIntelligence पर आधारित ‘गार्गी नारीशक्ति’ चैटबॉट का औपचारिक लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

राज्यपाल ने इसे डिजिटल युग में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, “यह एक सुखद संयोग है कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर हम गार्गी चैटबॉट जैसे अभिनव तकनीकी पहल को हमारी मातृशक्ति को समर्पित कर रहे हैं। नारी सशक्तीकरण को गति देने वाली यह पहल उत्तराखण्ड की महिलाओं को डिजिटल माध्यम से सशक्त बनाएगी।

 

 

 

 

 

 

#DurgaAshtami #GargiNariShaktiChatbot #WomenEmpowerment #DigitalEmpowerment #ArtificialIntelligence

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version