big news
आज चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है ?, यहां जानें टाइमिंग से लेकर सूतक काल की हर जानकारी
grahan timing : आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात ये है कि ये ग्रहण होली के समय लगने जा रहा है और भारत में भी देखा जाएगा। इसी लिए इसकी चर्चा हर ओर हो रही है। भारत में प्रभाव होने के कारण सूतक काल भी मान्य होगा।
आज चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है ?
चंद्र ग्रहण का मालिन्य काल दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से प्रारंभ होगा। जिसके बाद 3 बजकर 20 मिनट पर ग्रहण का स्पर्श आरंभ माना जाएगा। दोपहर 4 बजकर 34 मिनट पर खग्रास चंद्रग्रहण शुरू होगा और इसका मध्य समय शाम 5 बजकर 4 मिनट रहेगा। खग्रास अवस्था 5 बजकर 33 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।

जबकि ग्रहण का पूर्ण मोक्ष 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। इसके बाद शाम 7 बजकर 53 मिनट पर चंद्रमा की कांति पूरी तरह निर्मल मानी जाएगी। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट रहेगी, जबकि खग्रास अवस्था करीब 59 मिनट तक प्रभावी रहेगी।
टेबल से समझें टाइमिंग से जुड़ी हर जानकारी (today grahan time in india)
| चरण / अवस्था | समय |
|---|---|
| मालिन्य प्रारंभ | 2:14 बजे दिन में |
| स्पर्श आरंभ | 3:20 बजे दोपहर |
| खग्रास प्रारंभ | 4:34 बजे दोपहर |
| ग्रहण मध्य | 5:04 बजे शाम |
| खग्रास समाप्त | 5:33 बजे शाम |
| ग्रहण मोक्ष (समाप्त) | 6:47 बजे शाम |
| चंद्र कांति निर्मल | 7:53 बजे शाम |
| कुल ग्रहण अवधि | 3 घंटे 27 मिनट |
| खग्रास कुल अवधि | 59 मिनट |
जानें कब तक रहेगा सूतक काल ?
साल के पहले चंद्रग्रहण का सूतक काल प्रारंभ हो चुका है और इसके नियम ग्रहण मोक्ष, यानी शाम 6 बजकर 47 मिनट तक प्रभावी रहेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक से लेकर ग्रहण समाप्ति तक मन ही मन मंत्र जाप या ध्यान करना शुभ माना जाता है। इस दौरान सात्विकता और संयम का पालन करने की सलाह दी जाती है।
शास्त्रीय परंपराओं में ग्रहण काल के समय भूमि की खुदाई करना या किसी और के हाथ का भोजन ग्रहण करना वर्जित बताया गया है, इसलिए लोग इस अवधि में नियमों का पालन करते हुए साधना और शांत मन से समय बिताते हैं।