Job

10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए बड़ी खुशखबरी, SSC ने निकाली बंपर भर्ती

Published

on

SSC Bharti 2025:  सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2025 में 20,000 से ज्यादा पदों पर भर्तियों का ऐलान किया है। ये भर्तियां SSC की प्रमुख परीक्षाओं के माध्यम से होंगी, जिनमें SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS और SSC JE शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1 – SSC CGL 2025 – ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका

SSC की सबसे लोकप्रिय परीक्षा CGL 2025 के तहत इस बार 14,582 पद भरे जाएंगे। ये पद भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में Group B और Group C कैटेगरी के हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 4 जुलाई 2025 है। इसमें आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री होना जरूरी है।

2 – SSC MTS 2025 – 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी

SSC द्वारा MTS और हवलदार पदों पर भी भर्ती की जा रही है।

हवलदार के लिए 1,075 पद घोषित किए गए हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2025 है।

न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।
इन पदों में चपरासी, क्लीनर, मेल डिलीवरी आदि शामिल होते हैं।

3 – SSC CHSL 2025 – 12वीं पास के लिए मौका

SSC CHSL 2025 के तहत 3,131 पदों पर भर्ती की जा रही है।

आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 है।

शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 19 जुलाई 2025 रात 11 बजे तक है।

पात्रता: 12वीं (10+2) पास।

4 – SSC JE 2025 – इंजीनियरों के लिए सुनहरा अवसर

जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के तहत 1,340 पद भरे जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तारीख 21 जुलाई 2025 (रात 11 बजे) है।

पात्रता: संबंधित ब्रांच में B.Tech या 3 साल का डिप्लोमा।

आवेदन कैसे करें?
सभी इच्छुक उम्मीदवार ssc.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

 

 

 

 

#SSCRecruitment2025 #GovernmentJobsIndia2025 #SSCVacancy2025Notification

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version