Delhi

नए साल पर Jio और Airtel के शानदार ऑफर्स, ग्राहकों को मिलेगा जबरदस्त फायदा !

Published

on

Jio and Airtel new Offers: एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में टेलीकॉम कंपनियां लगातार नए-नए प्लान और ऑफर लाती रहती हैं। इसी कड़ी में रिलायंस जियो ने नए साल से पहले अपने ग्राहकों के लिए न्यू ईयर वेलकम प्लान पेश किया है। इस ऑफर में ग्राहकों को 500GB हाई स्पीड 5G डाटा और कॉलिंग के साथ-साथ डिस्काउंट कूपन भी मिल रहे हैं। वहीं, एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर पेश किया है जिसमें 5G डाटा और डिज्नी+हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इन दोनों ऑफर्स से ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव मिलने की संभावना है। आइए, जानते हैं दोनों कंपनियों के ऑफर्स के बारे में विस्तार से।

रिलायंस जियो के ऑफर में क्या-क्या है?

रिलायंस जियो के न्यू ईयर वेलकम प्लान में ग्राहकों को 500GB हाई स्पीड 5G डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 2025 तक 200 दिनों की होगी। इसके अलावा, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। कंपनी आपको ₹2,150 का रिचार्ज और गिफ्ट कूपन भी दे रही है, जिसमें ₹500 का Ajio कूपन शामिल है। यह ऑफर 11 जनवरी, 2025 तक उपलब्ध रहेगा और रिचार्ज करवाने के बाद ग्राहक 200 दिनों तक इस प्लान के फायदे उठा सकेंगे।

एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए क्या पेशकश की है?

एयरटेल भी नए साल पर अपने ग्राहकों को खास ऑफर दे रही है। एयरटेल के हॉटस्टार बंडल प्लान में ग्राहक ₹398 में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ-साथ कंपनी हर दिन 2GB 5G डाटा देगी। इसके बाद, यूजर को इंटरनेट एक्सेस की अनुमति रहेगी, लेकिन स्पीड कम हो जाएगी। इस प्लान की एक खास बात यह है कि इसमें ग्राहकों को डिज्नी+हॉटस्टार के मोबाइल एडिशन का फ्री सब्सक्रिप्शन 28 दिनों के लिए मिलेगा, जिससे ग्राहक अपनों को मनोरंजन का बेहतरीन अनुभव दे सकेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

#JioNewYearOffer, #AirtelNewYearPlan, #500GBDataOffer, #FreeSubscription, #TelecomOffers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version