Accident

हल्द्वानी : ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत , चालक फरार…..

Published

on

हल्द्वानी : हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से युवक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय नरेश राजपूत, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था, हल्द्वानी के गौजाजाली इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार को नरेश बाइक से अपने परिवार के दूसरे सदस्यों को खाना देने जा रहा था। इस दौरान बरेली रोड गौजाजाली के पास एक ट्रक ने पीछे से उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ACCIDENT ON HALDWANI BAREILLY ROAD

नरेश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। वहीं, ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

हल्द्वानी कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा गया है। उनका कहना है कि इलाके में ईंट से लदे ट्रक बेलगाम दौड़ते हैं और चालक अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाते हैं, जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

 

#Haldwani #RoadAccident #TruckAccident #BikeAccident #NareshRajput #HaldwaniNews #PoliceInvestigation #UttarakhandNews #FatalAccident #TruckerFlee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version