Accident

हल्द्वानी: अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत !

Published

on

हल्द्वानी: रविवार सुबह नैनीताल-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष नगर और श्मशान घाट के बीच यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर लालकुआं कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

शव को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लालकुआं लाया गया, जहां पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय लोगों से संपर्क कर रही है और शव की फोटो संबंधित थानों को भी भेजी गई है।

घटना के बाद से अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना के समय की जानकारी और वाहन का सुराग मिल सके।

लालकुआं कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#LalkuanCrash #HitandRun #HighwayDeath #UnknownVictim #PoliceProbe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version