big news
हल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप, मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर से 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ
Haldwani News : नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता के तिवारी नगर चित्रकूट में रविवार को बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप
हल्द्वानी में मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर में चोरी से हड़कंप मच गया है। चोरों ने करीब साढ़े 11 तोला सोने के जेवरात और 35 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस दुस्साहसिक घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय निवासियों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है।
सास-ससुर की देखभाल करने गई थी पत्नी
मिली जानकारी के अनुसार, तिवारी नगर चित्रकूट (नंबर-14) निवासी खड़क सिंह कोठारी मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं और वर्तमान में विदेश में हैं। घर पर उनकी पत्नी चंद्रा कोठारी अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। कोठारी परिवार के दो मकान हैं—एक चित्रकूट में और दूसरा घोड़ानाला में, जहां बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं।
चंद्रा कोठारी रोज की तरह रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर घोड़ानाला स्थित दूसरे मकान पर सास-ससुर के लिए खाना बनाने और उनकी देखभाल करने गई थीं।

पीछे का लोहे का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर
महिला की इसी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर के पीछे लगे लोहे के दरवाजे को निशाना बनाया और उसे तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने बेहद इत्मीनान से अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे साढ़े 11 तोले सोने के आभूषण व 35 हजार रुपये कैश समेटकर रफूचक्कर हो गए।
शाम को जब चंद्रा कोठारी बच्चों के साथ वापस चित्रकूट स्थित अपने घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजे और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर का ताला और अलमारी टूटी हुई थी तथा सारा कीमती सामान गायब था। पीड़ित महिला ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- चमोली THDC टनल हादसे में लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10
- ENG vs PAK Dream11 Prediction 1st Test 2026: Headingley Pitch Report, Playing 11, Fantasy Tips
- Dehradun T20 League 2026: शेड्यूल, टीमें, खिलाड़ी और लाइव अपडेट्स | Dehradun T20 League
- पौड़ी के महरगांव में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन होने से मलबे में दबे तीन लोग, रेस्क्यू जारी
- SSP का बड़ा एक्शन! 6 दरोगा समेत 7 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट