Crime

हल्द्वानी: काठगोदाम में बंद घर में चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार…

Published

on

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के खेड़ा में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने तीन चोरों को चोरी की ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार किया है। ये चोर चोरी की ज्वेलरी को पकड़ने के डर से जंगल में छिपा दिए थे।

यह मामला 8 फरवरी को तब सामने आया, जब अजीम खान, जो एक फाइनेंस कंपनी में मैनेजर हैं, ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी थी। अजीम खान ने बताया कि वह 6 मार्च को अपनी परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे और 8 मार्च को घर लौटे। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर उन्होंने पाया कि अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे, और उसमें रखी 10 लाख से अधिक कीमत की ज्वेलरी और कुछ नकदी गायब थे।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद, 27 मार्च को पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद उन्होंने डर के कारण ज्वेलरी को जंगल में जमीन के अंदर छिपा दिया था।

गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र थापा निवासी रामपुर रोड फुलचौड़, उज्ज्वल सिंह पर्गाई निवासी जीतपुर नेगी और संदीप कुमार निवासी देवलचौड़ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई ज्वेलरी बरामद की है। इस घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी सिटी ने ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत और सूझबूझ से इस चोरी के मामले का सफलतापूर्वक समाधान किया।

#Haldwani #CCTVfootage #Jewelrytheft #Policearrest #Kathgodam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version