Dehradun
Harela: मुख्यमंत्री धामी की मुहिम को पीसीआरडब्लूए ने सराहा ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाकर दिया पर्यावरण को अमूल्य योगदान।
Harela festival in uttarakhand
देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत राज्य सरकार हरेला पखवाड़े मना रही है। जिसके तहत पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम लगाने की मुहिम चलाई जा रही है। जहां अलग-अलग विभागों को लाखों पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं एनजीओ और समितियां भी मुख्यमंत्री की मुहिम को आगे बढ़ाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

हाल ही में पीसीआरडब्लूए के सचिव अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पॉम सिटी में एक पेड़ मां के नाम लगाने की मुहिम को आगे बढ़ाया गया। जिसमें संस्कृति सचिव सरिता नौटियाल व सदस्य लक्ष्मी अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विवेक तिवारी, सह कोषाध्यक्ष विशाल वर्मा, सदस्य अमित मांगलिक संजीव अग्रवाल, एडवोकेट किशोर सिंह पुंडीर सहित तमाम पदाधिकारियों ने कई लोगों को एकत्रित कर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मुहिम से न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी, बल्कि मानव जाति को भी आने वाले दिनों में बड़ा फायदा होगा।
अध्यक्ष एसएस तोमर और सचिव अनिल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की मुहिम एक पेड़ मां के नाम में जनसहभागिता बहुत जरूरी है। जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है।