Accident

हरिद्वार: चंडी बस्ती में आग की लपटों ने मचाई अफरा-तफरी: पुलिस और स्थानीय लोग जुटे !

Published

on

हरिद्वार – रविवार को हरिद्वार के श्यामपुर में चंडी बस्ती स्थित झोपड़ियों में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया और आग बुझाने की कोशिश की।

घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोग इस घटना को लेकर चिंतित हैं। झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों ने कहा कि वे सभी अपनी-अपनी जान बचाने के लिए भागे…लेकिन उनका सारा सामान जलकर रख हो गया है।

 

#Fire, #ShyamPur, #Emergency, #Community, #Rescue, #haridwar, #uttarakhand 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version