Dehradun
हरिद्वार मनसा देवी हादसा: करंट और भगदड़ से 6 की मौत, CM धामी ने जताया दुख
देहरादून। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री ने लिखा, “हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि SDRF, उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय पुलिस और अन्य राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए श्रद्धालुओं से भी शांति बनाए रखने की अपील की है।
यह भी पढ़े – ब्रेकिंग न्यूज़: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत