big news
हरिद्वार के श्यामपुर में बोरवेल के गड्ढे में गिरा मजदूर, रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी
Haridwar News : हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में बोरिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक बोरवेल के गड्ढे में 55 वर्षीय मजूर मनोहर गिर गया। मजदूर को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। लेकिन अब तक उसे बाहर नहीं निकाला जा सका है।
Table of Contents
हरिद्वार के श्यामपुर में बोरवेल के गड्ढे में गिरा मजदूर
हरिद्वार में एक मजदूर बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। मिली जानकारी के मुताबिक मनोहर बोरिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बोरवेल में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी
राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुटे हैं और प्रशासन की टीमों की मदद कर रहे हैं। फिलहाल मनोहर को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन द्वारा हर संभव संसाधन मौके पर लगाए गए हैं ताकि जल्द से जल्द उसे बाहर निकाला जा सके। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

बीस फीट गहरा और चार मीटर गोलाई के गड्ढे में फंसा मजदूर
एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर तिरेपन सिंह रावत ने बताया कि आपदा कंट्रोल रूम से शख्स के गड्ढे में गिरने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू किया। मौके पर आकर देखा तो करीब बीस फुट गहरा और चार मीटर गोलाई के गड्ढा पाया गया।
इसी गड्ढे में मनोहर सिंह गिरकर मिट्टी के नीचे दब गए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से बोरवेल के गड्ढे के बराबर में दूसरा गड्ढा खोदा जा रहा है। लेकिन यहां पोकलैंड मशीन की आवश्यकता पड़ सकती है। इसलिए स्थानीय पुलिस की मदद से पोकलैंड मशीन मंगाई गई है।
कॉलोनी की सड़क संकरी होने के चलते पोकलैंड मशीन आना संभव नहीं है। इसलिए उन्हें बाहर निकालने में समय लग सकता है। करीब छह से सात फीट तक गड्ढा खोदा जा चुका है, उन्हें बाहर निकालने में शाम के करीब पांच बज सकते हैं।