big news

हरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप

Published

on

Haridwar News : हरिद्वार से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक साधु बाबा की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

हरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या

हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला क्षेत्र स्थित दीनदयाल पार्किंग के पास एक साधु की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर ने दिन के समय ही बाबा पर डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से आरोपी फरार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Haridwar News

आरोपी और बाबा के बीच हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार (21 अप्रैल) दोपहर के समय कुलदीप नाम के व्यक्ति ने सूचना दी कि दीनदयाल पार्किंग के अंडरपास के ऊपर, दोनों हाईवे के बीच पीपल के पेड़ के पास रहने वाले एक बाबा के साथ एक नेपाली मूल का व्यक्ति मारपीट कर रहा है। बताया गया कि हमले के दौरान बाबा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

सूचना मिलते ही दरोगा नवीन सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां करीब 40–45 वर्ष आयु के अज्ञात बाबा घायल अवस्था में मिले, जिनके सिर और माथे पर गंभीर चोटें थीं और खून बह रहा था। पुलिस ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version