Uttarakhand

HARIDWAR NEWS: NHAI पर कमर्शियल गैस दुरुपयोग के आरोप, पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Published

on

हरिद्वार में आमजन परेशान, NHAI पर गैस दुरुपयोग का आरोप

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में NHAI पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं. जहाँ एक ओर देशभर में गैस की कमी से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है वहीँ इस बीच ये मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. आम लोगों को लंबे इंतजार के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, तो वहीँ आरोप है कि NHAI निर्माण कार्यों में इनका खुलेआम इस्तेमाल कर रहा है.

NHAI पर कमर्शियल गैस दुरुपयोग के आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक, चारधाम यात्रा को देखते हुए सरकार ने गैस आपूर्ति पर कुछ सीमाएं तय की हैं, लेकिन इसके बावजूद NHAI द्वारा गैस कटिंग और अन्य निर्माण कार्यों में सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें करीब 25 दिनों में एक बार सिलेंडर मिल रहा है, जबकि NHAI को कम समय में कई सिलेंडर उपलब्ध कराए गए. इससे गैस वितरण व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें_ नैनीताल में पूर्ति विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई, पुलिस और टीम ने पकड़ा कमर्शियल सिलेंडर से भरा वाहन

NHAI को नियम विरुद्ध सप्लाई के आदेश

आरोप है कि NHAI को 3 फरवरी से लेकर 24 मार्च के बीच में आठ सिलेंडर दे दिए जाते हैं. हैरानी की बात ये है कि जिला पूर्ति अधिकारी को इसकी जानकारी ही नहीं थी. महज 6 दिन पहले ही नया आवंटन शुरू हुआ, लेकिन उसके पहले से ही NHAI इसका इस्तेमाल कर रहा था. जब पूरे देश में गैस संकट है, तो NHAI को अतिरिक्त गैस कहां से मिल रही है!

ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में यहां गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी अनिवार्य, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इस पूरे मामले में जिला पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है. जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने कहा कि विभाग समय-समय पर जांच करता है, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में गैस का उपयोग कैसे हुआ, ये जांच का विषय है. फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और अब ये देखना होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version