Breakingnews
हरिद्वार : लक्सर गोलीकांड में SIT का गठन, टीम में 6 अनुभवी अधिकारी शामिल
Haridwar News : लक्सर गोलीकांड को लेकर उठ रहे तमाम सवालों के उठने के बाद अब इस मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है। SSP हरिद्वार ने SIT क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार शिशु पाल सिंह नेगी के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।
Table of Contents
Haridwar के लक्सर गोलीकांड में SIT का गठन
हरिद्वार में बीते दिनों पुलिस कस्टडी में कुख्यात बदमाश को गोली मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। लक्सर गोलीकांड की निष्पक्ष, पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए SSP हरिद्वार ने बड़ा फैसला लेते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। ये SIT क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार शिशु पाल सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित की गई है, जो पूरे घटनाक्रम, साक्ष्यों और परिस्थितियों की हर एंगल से गहन जांच करेगी।

टीम में 6 अनुभवी अधिकारी शामिल
SSP हरिद्वार ने टीम को समयबद्ध और निष्पक्ष जांच के सख्त निर्देश देते हुए निर्धारित समय में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। गठित SIT में SI मनोज नौटियाल, SI अंकुर शर्मा, SI विपिन कुमार सहित कुल 6 अनुभवी अधिकारी शामिल हैं।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही या पक्षपात नहीं होगा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाएगी।