Haridwar
श्यामपुर रेंज में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, मामले में वन विभाग की टीम ने एक वन गुज्जर को किया गिरफ्तार
Haridwar News : हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग और स्थानीय प्रशासन में हलचल मच गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत नर बाघ की उम्र लगभग दो वर्ष बताई जा रही है।
Table of Contents
श्यामपुर रेंज में बाघ का शव मिलने से हड़कंप
हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज में एक बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बाघ के चारों पैर कटे हुए थे। मामला संदिग्ध पाए जाने पर वन विभाग की टीम ने जांच की। कुछ ही घंटों के भीतर टीम ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश जारी है।
जांच में सामने आई संदिग्ध कहानी
मिली जानकारी के मुताबिक घटना श्यामपुर रेंज के सजनपुर बीट क्षेत्र की है, जहां नियमित सर्च अभियान के दौरान टीम को जंगल में बाघ का शव मिला। जांच के दौरान यह भी पता चला कि शव के पास एक मृत भैंस भी पाई गई। बाघ की खाल और दांत सुरक्षित थे लेकिन चारों पैर काटे गए थे।

वन विभाग की टीम ने शिकारी वन गुज्जर को किया गिरफ्तार
जांच एजेंसियों को शक है कि बाघ को जहरीला चारा खिलाकर निशाना बनाया गया हो सकता है। जांच के दौरान वन विभाग की टीम के हाथ कामयाबी लगी और टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक वन गुज्जर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
- देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति और हेल्पर की हत्या
- हाईकोर्ट में बड़ा बदलाव, जस्टिस मनोज कुमार तिवारी होंगे नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
- हरिद्वार के लक्सर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत
- यूट्यूबर अनुराग डोभाल की बढ़ी मुश्किलें, मारपीट और जान से मारने की धमकी पर FIR दर्ज
- उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया 11 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट