Crime

हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों पर किया चौतरफा प्रहार, लाखों की स्मैक और कोकीन बरामद….

Published

on

हरिद्वार : जनपद में एसएसपी के अनुशासन भरे नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भगवानपुर और गंगाधर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लाखों की स्मैक और कोकीन बरामद की।

भगवानपुर थाना पुलिस ने अभियुक्त आदिल पुत्र भूरा निवासी ग्राम खेलडी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 17 ग्राम स्मैक बरामद की गई। वहीं, कोतवाली गंगाधर पुलिस ने अभियुक्त मोहम्मद कैफ पुत्र नसीम निवासी छागा माजरी भगवानपुर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 02.95 ग्राम कोकीन बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, बरामद की गई स्मैक और कोकीन की कीमत कई लाख रुपये बताई जा रही है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version