Haridwar

Haridwar: हाईवे पर ट्रक ड्राइवर से बेरहमी से मारपीट, दिल्ली से आए यात्रियों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

Published

on

हरिद्वार: भारत पेट्रोलियम के एक ट्रक ड्राइवर के साथ दिल्ली से आए कुछ यात्रियों ने बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट की। ये झगड़ा उस वक्त हुआ जब ट्रक हरिद्वार दिल्ली नेशनल हाईवे पर था। आरोप है कि यात्रियों ने ट्रक ड्राइवर को खींचकर बाहर निकाला और लात-घूंसे बरसाने लगे। ड्राइवर के चिल्लाने पर जब कुछ स्थानीय लोग मदद को आए, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा।

घटना की सूचना पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर भी हमला करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर की चाबी, मोबाइल और नकदी भी छीनी गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपियों की गुंडागर्दी साफ नजर आ रही है।

स्थानीय लोगों और पुलिस की सतर्कता से कुछ ही देर में आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से हालात काबू में हैं।

इस मारपीट और हंगामे की वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे लोगों में काफी नाराजगी है। सवाल ये उठ रहा है कि क्या बाहर से आए लोग अब सड़कों पर कानून हाथ में लेने लगे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Haridwar Road Assault, Truck Driver Beaten, Highway Violence India, Delhi Tourists Attack, Viral Fight Video Haridwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version