Crime

हरिद्वार: एटीएम लूट का यूट्यूब स्टाइल प्लान फेल, गैस कटर के साथ पकड़े गए दो आरोपी !

Published

on

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कनखल इलाके में सोमवार देर रात पीएनबी बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश नाकाम हो गई। दो शातिर बदमाशों ने गैस कटर से मशीन काटने की कोशिश की, लेकिन गश्त कर रही कनखल पुलिस की सतर्कता से उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया गया।

घटना रात करीब 2:35 बजे की है जब कनखल पुलिस की टीम देश रक्षक से दादूबाग की ओर गश्त कर रही थी। जगजीतपुर स्थित पीएनबी ब्रांच के सामने एक युवक को भागते देख पुलिस को शक हुआ। वहीं एक i20 कार संदिग्ध हालात में खड़ी मिली। पुलिस ने जब एटीएम के पास जाकर जांच की, तो शटर बंद था लेकिन अंदर से आवाजें आ रही थीं।

पुलिस ने फौरन एटीएम शटर को बाहर से लॉक कर दिया और फोर्स बुलाकर शटर खोला गया तो अंदर दो युवक एटीएम को गैस कटर से काटते हुए मिले। एटीएम मशीन आधी जल चुकी थी और पूरा केबिन धुएं से भरा था।

हरिद्वार के एसपी सिटी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान कार्तिक राणा और धीरज के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रहने वाले हैं।

पूछताछ में सामने आया है कि दोनों नशे के आदी हैं और उन्होंने एटीएम लूटने की तकनीक यूट्यूब से सीखी थी। आरोपियों ने हरिद्वार में दो-तीन दिन पहले रैकी भी की थी।

आश्चर्य की बात यह रही कि आरोपियों की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा गैंग तो सक्रिय नहीं है।

हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी लूट की कोशिश नाकाम हो गई। पुलिस अब आरोपियों से और पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

#ATMTheftAttempt #GasCutterRobbery #YouTubeCrimeLearning #HaridwarCrimeNews #SuspectsArrested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version