Dehradun

पीएम मोदी की मन की बात पर हरीश रावत ने उठाए सवाल, कहा PM तक पहुंचा दो ये बात…

Published

on

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने ढाई मिनट के संबोधन में उत्तराखंड के पर्यटन की विशेष रूप से चर्चा की। जिसको लेकर अब प्रदेश में चर्चाएं हो रही हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात को लेकर सवाल उठाए हैं।

पीएम मोदी की मन की बात पर हरीश रावत ने उठाए सवाल

मन की बात में  पीएम ने कहा कि देश में विंटर टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। हमारे पास भव्य पर्वत हैं, समृद्ध संस्कृति है और एडवेंचर टूरिज्म की असीम संभावनाएं भी मौजूद हैं। पीएम के इस बयान के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है। हरीश रावत ने कहा कि साहसिक खेलों और एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देना अच्छी बात है, लेकिन ये भी याद रखा जाए कि उत्तराखंड में साहसिक खेलों की शुरुआत उनके कार्यकाल में ही हुई थी।

हरदा बोले पीएम तक पहुंचा दो ये बात…

हरदा ने कहा कि प्रधानमंत्री तक ये बात जरूर पहुंचाएं कि मुनस्यारी में उन्होंने ही नैन सिंह सर्वेयर माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट की स्थापना की थी, जिसका जिक्र अब किया जा रहा है, जिसे बंद कर दिया गया। वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि हम मान रहे हैं कि कांग्रेस के कार्यकाल में सभी योजनाएं बनी थी। लेकिन वे सभी योजनाएं सिर्फ कागजों पर ही बनी थी। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के तहत जिस प्रकार से उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन, एडवेंचर टूरिज्म, की बात कही उससे उत्तराखंड में टूरिस्टों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version