Dehradun

स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली मंजूरी, उत्तराखंड में बनेगा स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड में आपदा के समय स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन और निगरानी के लिए पहली बार एक स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र (Health Emergency Operation Center) स्थापित किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है और वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत यह केंद्र राज्य की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने केंद्र के संचालन के लिए संविदा पर नौ पदों को मंजूरी दी है, जिनमें वरिष्ठ सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाहकार, डेटा विश्लेषक,हब इंजीनियर और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि केंद्र का संचालन सुचारू रूप से प्रारंभ किया जा सके। इस केंद्र के जरिए आपदा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की समयबद्ध प्रतिक्रिया और बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा…जिससे आम जनता को राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा तोहफा दिया है। हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की स्थापना से हमारी आपदा प्रबंधन क्षमता और मजबूत होगी…और संकट की स्थिति में समय पर और समन्वित कार्रवाई संभव होगी।

केंद्र सरकार ने राज्य से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए और इसके लिए एक अलग बैंक खाता खोलकर वित्तीय सहायता का प्रबंधन किया जाएगा। यह पहल उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी…जो आपदा प्रबंधन में नई दक्षता और प्रभावशीलता लेकर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version