Dehradun

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बेहद खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने इसको लेकर सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 जून से 2 जुलाई तक उत्तराखंड के बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

राज्य सरकार ने 29 जून को आयोजित होने वाली प्रारंभिक PCS परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए परीक्षार्थियों से कहा गया है कि वे परीक्षा केंद्रों के पास आज ही रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित करें….जिससे कल उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है कहा कि…….

सभी संबंधित विभाग हाई अलर्ट पर रहें और IRS प्रणाली के तहत त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

NH, PWD, BRO, CPWD जैसे विभाग किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने पर तत्काल उसे खोलने की कार्रवाई करें।

राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में डटे रहें।

चौकियों और थानों को आपदा उपकरणों के साथ सतर्क रहने को कहा गया है।

किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं होना चाहिए।

बारिश के दौरान फंसे लोगों के लिए खाद्य सामग्री और दवाओं की व्यवस्था की जाए।

स्कूलों में सतर्कता बरती जाए और पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को नियंत्रित किया जाए।

नगर क्षेत्रों में नालियों और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।

आपात स्थिति में यहां करें संपर्क
फोन: 0135-2710335, 2064314, 2064315, 2664316
फैक्स: 0135-2710334, 2664317
टोल फ्री नंबर: 1070
मोबाइल: 9058441404, 8218867006

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version