Dehradun

उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान….

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले चार दिन यानी 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जमकर बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है, जबकि 18 से 20 अप्रैल तक सभी जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज गढ़वाल मंडल के छह और कुमाऊं मंडल के पांच जिलों में बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार से रविवार तक पूरे राज्य में बारिश जारी रहेगी। इसके बाद 21 अप्रैल को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, जब केवल तीन जिलों में ही बारिश का पूर्वानुमान है।

हाल ही में जो तेज गर्मी महसूस की जा रही थी, उसमें बारिश के कारण राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है।

पांच प्रमुख शहरों का तापमान:

  • देहरादून: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 19°C

  • हरिद्वार: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 19°C

  • रुद्रपुर: अधिकतम 36°C, न्यूनतम 23°C

  • काशीपुर: अधिकतम 36°C, न्यूनतम 22°C

  • हल्द्वानी: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 21°C

पहाड़ी जिलों का तापमान:

  • नई टिहरी: अधिकतम 20°C, न्यूनतम 7°C

  • उत्तरकाशी: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 9°C

  • पौड़ी गढ़वाल: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 13°C

  • रुद्रप्रयाग: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 12°C

  • चमोली: अधिकतम 23°C, न्यूनतम 11°C

  • अल्मोड़ा: अधिकतम 22°C, न्यूनतम 11°C

  • बागेश्वर: अधिकतम 23°C, न्यूनतम 11°C

  • पिथौरागढ़: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 14°C

  • चंपावत: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 14°C

  • नैनीताल: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 17°C

चारधाम यात्रा की तैयारी:

  • यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे (उत्तरकाशी जिला)

  • केदारनाथ के कपाट 2 मई को खुलेंगे (रुद्रप्रयाग जिला)

  • बदरीनाथ के कपाट 4 मई को खुलेंगे (चमोली जिला)

बारिश के कारण इन धामों की यात्रा पर असर पड़ सकता है, ऐसे में प्रशासन की ओर से यात्रियों को मौसम को देखते हुए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

#HeavyRainfallAlert, #UttarakhandWeatherForecast, #TemperatureDropinHills, #CharDhamYatra2025, #RainfallinGarhwalandKumaon

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version