Dehradun

ऋषिकेश में सुबह-सुबह मूसलधार बारिश, सड़कों पर जलभराव

Published

on

ऋषिकेश: उत्तराखंड में आज फिर मौसम ने करवट बदली और सुबह-सुबह तेज बारिश ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया। ऋषिकेश में हुई तेज बारिश से ढालवाला क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गया। वहां की सड़कें मानो तालाब में तब्दील हो गईं और कई वाहन पानी में डूब गए, जबकि कुछ वाहन बीच सड़क पर फंसे रह गए।

स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा, हालांकि बारिश थमने के बाद यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य की गई। केवल ढालवाला ही नहीं, ऋषिकेश के कई अन्य इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही…जिससे निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मौसम विभाग ने आज देहरादून पौड़ी नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश बिजली गिरने और स्थानीय जलभराव की आशंका जताई गई है।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी मौसम के बिगड़ने और तेज बारिश के दौर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होती रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version