Dehradun

उत्तराखंड में आज भारी बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। पहाड़ों में लगातार बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वहीं, मैदानी इलाकों में उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बीते कुछ दिनों की प्री-मानसून बारिश से भले ही गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट जारी कर दिया है।

राज्य के ज़्यादातर जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चंपावत और पिथौरागढ़ में भी तेज बारिश का खतरा बना हुआ है।


हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में आज कहीं-कहीं तेज बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने ऐसे हालात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

राजधानी देहरादून में आसमान आज आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं का दौर रह सकता है।
अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बेवजह बाहर न निकलें, खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में यात्रा कर रहे लोग सतर्क रहें। तेज हवाएं, बिजली और भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

#UttarakhandWeatherAlert #HeavyRainfallinUttarakhand #OrangeAlertUttarakhand 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version