Dehradun
महामहिम राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ‘द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल में किया प्रतिभाग।
ऋषिकेश – उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल- 2023 के दूसरे दिन मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि आध्यात्मिकता और संगीत का मेल जीवन को स्थिरता और शांति प्रदान करता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इस देवभूमि में आकर बिटल्स संगीत को विश्व प्रसिद्धि मिली, साथ ही साथ बीटल्स और आध्यात्मिकता के मेल से इस क्षेत्र को भी विश्व प्रसिद्ध मिली।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि में अनेक रोचक और जिज्ञासा के रहस्यमय स्थल हैं। जो दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कहा कि हमारी सरकार कनेक्टिविटी के क्षेत्र में फोकस कर रही है ताकि पर्यटकों के आवागमन में असुविधा न हो।
परमार्थ निकेतन प्रमुख स्वामी चिदानंद जी महाराज ने कहा कि बिटल्स ने इस क्षेत्र में आकर जब ध्यान लगाया तो इस संगीत को विश्व प्रसिद्ध मिली। यह इस देव भूमि का ही प्रताप है कि जो भी यहां आता है वह अपने आप तो धन्य हो ही जाता है बल्कि वह दूसरे को धन्य करने में भी अपना योगदान देने में समर्थ हो जाता है। बीटल्स संगीत के साथ भी ऐसा ही हुआ है।
स्थानीय विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट ने सभी अतिथियों और लोगों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।