देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली के अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और दोनों ने होली के पारंपरिक गीतों पर जमकर थिरका।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने अनोखे अंदाज में होली की शुभकामनाएं दी और रंगों के इस पर्व को लेकर सभी को एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर, मंत्री, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर नगर निगम की कई सुविधाओं को ऑनलाइन करने के लिए एक सॉफ़्टवेयर का उद्घाटन भी किया। इससे नगर निगम के कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ मिलेगा।
प्रदेशभर में होली मिलन के कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है, जिसमें तमाम मंत्री और विधायक भी शामिल हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। मुख्यमंत्री का होली मिलन कार्यक्रम में झूमते-नाचते हुए यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।