Accident

एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, पांच डॉक्टरों की मौत !

Published

on

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा बुधवार सुबह लगभग साढ़े तीन बजे हुआ, जब एक स्कॉर्पियो कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए आगरा से लखनऊ जा रहे ट्रक से टकरा गई।पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर शवों को मोर्चरी में रखवाया और घायल व्यक्ति को नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया। जानकारी के मुताबिक, सभी डॉक्टर लखनऊ से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा कन्नौज जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र स्थित एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 196 के पास हुआ।

हादसे में मृतकों की पहचान सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पीजी डॉक्टरों के रूप में हुई है। मृतकों में अनिरुद्ध वर्मा, संतोष कुमार मौर्य, अरुण कुमार, नरदेव गंगवार और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। घायल व्यक्ति की पहचान जयवीर सिंह के रूप में हुई है, जो मुरादाबाद का निवासी है और वर्तमान में इलाज करवा रहा है।

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी अमित कुमार आनंद ने तिर्वा पुलिस को इस हादसे की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

#FatalAccident, #LucknowAgraExpressway, #SaiyahiMedicalUniversityDoctors, #ScorpioCrash, #TruckCollision 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version