Haldwani

पत्नी को बस अड्डे पर छोड़कर गायब हो गया पति, तीन घंटे इंतजार के बाद रोते हुए कोतवाली पहुंची महिला; जानिए मामला।

Published

on

हल्द्वानी – हल्द्वानी बस में कहासुनी के बाद पति अपनी पत्नी को हल्द्वानी बस अड्डे पर छोड़कर घर चला गया। जब पति बहुत देर तक नहीं पहुंचा तो पत्नी रोते हुए कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

महिला ने बताया कि उसका पति गरुड़ बागेश्वर का रहने वाला है और दिल्ली के एक होटल में नौकरी करता है। वह उसके साथ ही रहती है और बुधवार को दोनों दिल्ली से बागेश्वर के लिए निकले थे। बस में सवार दोनों की किसी बात को लेकर बहस हो गई। बस हल्द्वानी बस अड्डे पर पहुंची तो पति, पत्नी को यह बोलकर गायब हो गया कि कुछ देर में लौट कर आएगा। तीन घंटे महिला बस अड्डे में बैठी रही। जब वह नहीं पहुंचा तो महिला रोते हुए कोतवाली पहुंची।

पुलिस ने युवक से फोन पर बात की। साथ ही वीडियो कॉल पर पत्नी से भी बात कराई लेकिन वह पत्नी को ले जाने के लिए राजी नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि यह उसकी दूसरी शादी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version