Nainital

आईएएस दीपक रावत ने अधिकारियों की लगाई क्लास, सीवर समस्या और सफाई पर कड़े निर्देश !

Published

on

नैनीताल: मल्लीताल के नाला संख्या 23 से नैनी झील में सीवर जाने की शिकायत पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर जाकर नाले का निरीक्षण किया। आयुक्त ने जल संस्थान, पेयजल निगम, नगर पालिका और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को घरों से बह रहे सीवर और सीवर लाइन लीकेज की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नाले में खुले में बह रहे सीवर पर जल संस्थान के अधिकारियों की कड़ी फटकार लगाई गई। उन्होंने कहा कि झील में पहुंचने वाले पानी का समय-समय पर सैंपल लिया जाए।

जल संस्थान के एसई विशाल सक्सेना ने बताया कि इस नाले में करीब एक हजार घरों के सीवर संयोजन हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी लाइनों को बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

डीएसए पार्किंग में सफाई की लापरवाही, ठेकेदार पर जुर्माना

आयुक्त ने मल्लीताल स्थित डीएसए पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। पार्किंग स्थल पर सफाई की कमी और गंदगी मिलने पर उन्होंने पार्किंग संचालक के खिलाफ 15,000 रुपये का चालान करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने पालिका अधिकारियों को पार्किंग स्थल पर 24 घंटे सफाई कर्मचारी की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा, पंत पार्क क्षेत्र में विभागों द्वारा बेतरतीब तरीके से रखी निर्माण सामग्री पर भी आयुक्त ने नाराजगी जताई और इसे जल्द व्यवस्थित करने के आदेश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#IASDeepakRawat, #Officialsreprimanded, #Sewerissues, #Cleaningandsanitation, #Inspectionaction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version