Haldwani

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में पिता ने अपनी बेटी और उसके दोस्त पर चोरी का लगाया आरोप…

Published

on

हल्द्वानी (मुखानी) : हल्द्वानी के बिठौरिया नंबर दो निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके दोस्त के खिलाफ गहने और नकदी चोरी करने का मामला दर्ज कराया है। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी, जो कुछ माह पहले घर छोड़कर चली गई थी, अपने दोस्त के साथ बिना यूसीसी (Uniform Civil Code) में पंजीकरण कराए लिव-इन में रह रही थी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब पिता ने 20 मार्च को घर में रखी अलमारी खोली, जिसमें उन्होंने अपने गहनों और नकदी को बैंक में जमा करने के लिए रखा था। जब उन्होंने अलमारी में सामान गायब पाया, तो वे परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ करने लगे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि यह हरकत उनकी बेटी और उसके दोस्त की हो सकती है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पिता ने दावा किया कि उनकी बेटी और उसके दोस्त ने उनके गहने और नकदी चुराए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवक उनकी संपत्ति और बेटी दोनों को हड़पने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों देहरादून में बिना विवाह या लिव-इन पंजीकरण के रह रहे हैं।

कोतवाल राजेश यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी युवक और लड़की की तलाश जारी है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

#TheftComplaint #DaughterandFriend #HaldwaniCrime #FamilyDispute #JewelryandCashTheft

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version