Breakingnews
प्रधानमंत्री द्वारा देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन, आज दून के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित।
देहरादून – दिनांक 28 जनवरी 2025 को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग लिया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में जनमानस के प्रतिभाग करने की संभावना है।
जनपद में भीड़ नियंत्रण, सुचारू यातायात प्रबंधन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए आदेशित किया गया है कि देहरादून के समस्त शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों, कॉलेजों, एवं आंगनवाड़ी केंद्रों) में 28 जनवरी 2025 को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।