Dehradun

रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी, उत्तराखंड में अब सिलेंडर मिलेगा इतने रुपये में, जानिए पूरी जानकारी…

Published

on

देहरादून: आम जनता के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब उत्तराखंड में गैस सिलेंडर खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी: केंद्र सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपए का इजाफा किया है। इसके बाद उत्तराखंड में जनरल कैटेगरी के लिए 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर अब 872 रुपए में मिलेगा, जो पहले 822 रुपए था। वहीं, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर की कीमत 522 रुपए से बढ़कर 572 रुपए हो गई है।

पेट्रोल और डीजल पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर भी एक्साइज ड्यूटी में दो रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है। हालांकि, राहत की बात ये है कि इस बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी का बोझ आम उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सचिव विवेक गोयल ने जानकारी दी कि उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी के बावजूद उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एसोसिएशन के मुताबिक, अभी तक कंपनियों के पोर्टल पर बढ़े हुए दाम अपडेट नहीं किए गए हैं, लेकिन अगर दाम बढ़ते हैं तो रात 11 बजे तक पोर्टल पर नए दाम दिखाई दे सकते हैं।

#LPGPriceHike #ExciseDutyIncrease #PetrolDieselPriceStability #UjjwalaSchemeGasPrice #ConsumerImpact

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version