Delhi

भारत ने पेरिस ओलंपिक में जीता दूसरा पदक, सरबजोत के साथ कांस्य जीत मनु ने रचा इतिहास, सीएम धामी ने दी बधाई।

Published

on

देहरादून – भारत ने पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक जीत लिया है। मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य जीता है। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया। भारत ने कुल मिलाकर आठ राउंड जीते, जबकि कोरिया ने पांच राउंड में जीत हासिल की। इस स्पर्धा में पहले 16 अंक हासिल करने वाली टीम जीतती है। इसी के साथ मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहले भारतीय बन गई हैं। साल 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने दो पदक जीते थे, लेकिन वो मूलत: ब्रिटिश थे। मनु पहली भारतीय हैं। मनु से पहले तक किसी और भारतीय एथलीट ने एक ओलंपिक में दो पदक नहीं जीते थे। सरबजोत का ये पहला ओलंपिक मेडल है।पेरिस ओलम्पिक गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भाकर और सरबजीत सिंह द्वारा कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हार्दिक बधाई दी। सीएम धामी ने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित किया है। आगामी मुकाबलों के लिए भी अनंत शुभकामनाएं दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version