National

icc women’s world cup 2025 में भारत की शानदार जीत, बेटियों की आंखों से छलके खुशी के आंसू

Published

on

विवार रात भारत की बेटियों ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में  इतिहास रच दिया। रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले गए वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (indian women cricket team) ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। इस एतिहासिक जीत के बाद महिला क्रिकेटरों के आंसू छलक पड़े।

icc women’s world cup 2025 में ऐतिहासिक जीत 

icc women’s world cup 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने मेहमान टीम को 52 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने ये जीत हासिल की है। इस जीत पर तमाम सैलीब्रिटीज से लेकर नेताओं तक ने इन बेटियों को बधाई दी है।

icc women's world cup 2025

महिला टीम इंडिया ने 52 रनों से जीता मैच 

आपको बता दें कि विमेंस क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप (icc women’s world cup 2025) के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका जीत के लिए 299 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम 52 रनों से ये मैच जीत गई। जिसका जश्न आज पूरा भारत मना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version