Cricket
INDvsNZ : विराट कोहली ने शून्य पर आउट होकर भी तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड !
बेंगलुरु: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में Virat Kohli का बल्ला भले ही खामोश रहा हो, लेकिन उन्होंने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 17 अक्टूबर 2024 को खेले जा रहे इस मुकाबले से पहले, कोहली भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में Mahendra singh Dhoni (Msd) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे। लेकिन आज मैदान में उतरने के साथ ही उन्होंने Dhoni को पीछे छोड़ते हुए इस सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया।
MS DHONI का रिकॉर्ड टूटा
महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 में टीम इंडिया के लिए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। उन्होंने 2019 तक कुल 535 मैच खेले, जिसमें 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मुकाबले शामिल हैं। आज के मुकाबले के बाद, विराट कोहली अब तक 536 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिनमें 116 टेस्ट, 295 वनडे और 125 टी20 शामिल हैं।
SACHIN TENDULKAR का सर्वोच्च रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर के नाम भारत की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड है। तेंदुलकर ने 1989 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था और 2013 तक कुल 664 मैच खेलने में सफल रहे। उनके रिकॉर्ड में 200 टेस्ट, 463 वनडे और 1 टी20 मैच शामिल हैं।
भारत के लिए सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- 664 – Sachin Tendulkar
- 536* – Virat Kohli
- 535 – Ms Dhoni
- 504 – Rahul Dravid
- 486 – Rohit Sharma
विराट कोहली के इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। आगे देखना होगा कि वे इस उपलब्धि के बाद अपने खेल में कैसे सुधार करते हैं।