Dehradun

मुख्यमंत्री धामी से आईटीबीपी के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने की मुलाकात , समसामयिक विषयों पर की चर्चा….

Published

on

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज महानिरीक्षक आईटीबीपी संजय गुंज्याल और आईटीबीपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इस दौरान, महानिरीक्षक ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान, संजय गुंज्याल ने हाल ही में उत्तराखंड सरकार के साथ हुए एम.ओ.यू. (मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) के बारे में जानकारी साझा की। इस समझौते के तहत, आईटीबीपी ने सब्जियां/मांस और दूरस्थ वाइब्रेंट विलेज के लिए टेली मेडिसिन सेवा पहुंचाने के लिए उत्तराखंड सरकार के साथ सहयोग किया है। इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रदेश में सुरक्षा, पर्यटन, और वाइब्रेंट विलेज मिशन में फोर्स के योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने आगामी राष्ट्रीय खेलों में भी आईटीबीपी की सक्रिय सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि फोर्स के योगदान से खेलों में उत्कृष्टता सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री ने शहीदों के सम्मान को लेकर भी बात की और कहा कि “शहीदों के शहीदों के सम्मान में लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाएगा ताकि उनके योगदान को सही सम्मान मिल सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version