Udham Singh Nagar

जसपुर नगर पालिका में मंत्री राम सिंह कैड़ा का छापा! EO समेत कई अधिकारी मिले गायब

Published

on

Jaspur News : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर नगरपालिका परिषद कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर करीब 1 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पालिका की कार्यप्रणाली में कई खामियां सामने आने का दावा किया गया।

जसपुर नगर पालिका में मंत्री राम सिंह कैड़ा का छापा

जसपुर नगर पालिका में मंत्री राम सिंह कैड़ा के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। मौके पर निरीक्षण के दौरान पालिका के अधिशासी अधिकारी उदयवीर सिंह सहित कई अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। इसके बाद मंत्री ने कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया।

EO समेत कई अधिकारी मिले गायब

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी की उपस्थिति पंजिका में करीब 15 दिन से अधिक समय की गैरहाजिरी दर्ज होने की बात सामने आई। इसके बाद मंत्री ने पालिका कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया और अधिशासी अधिकारी के आवासीय कक्ष का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वहां मदिरापान से जुड़े सामान सहित अन्य कमियां मिलने का दावा किया गया। इन स्थितियों पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Jaspur News

अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई के निर्देश

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने संबंधित अधिकारियों को अधिशासी अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या कार्यालय की गरिमा के प्रतिकूल आचरण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अधिकारियों का दायित्व है कि वे आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करें। यदि कोई अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version