Udham Singh Nagar
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान, घोड़ा-बुग्गियों के साथ किया प्रदर्शन
Jaspur News : दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के विरुद्ध क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान और सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता ने हल्की हो या भारी पांच रुपये सवारी नारे के साथ इस बार एक और नए अंदाज घोड़ा-बुग्गियों के साथ नगर की सड़कों पर उतरे।
Table of Contents
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान
कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने देश की भाजपा सरकार को घेरते हुए एक विशाल आक्रोश रैली निकाली। ये विशाल आक्रोश रैली नगर के गाँधी पार्क से प्रारंभ हुई जो ठाकुर मंदिर चौराहा से गुजरकर कोतवाली के रास्ते सुभाष चौक पहुंची। इस दौरान सरकार के खिलाफ बढ़ रही महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।
राष्ट्रपति से सरकार को बर्खास्त करने की मांग
जसपुर उपजिलाधिकारी राहुल शाह की गैर मौजूदगी में जसपुर तहसीलदार दलीप सिंह नेगी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई पर सरकार कंट्रोल नहीं कर पा रही। जिसके लिए विधायक ने राष्ट्रपति से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना
विधायक आदेश सिंह चौहान ने कहा कि आज उनके द्वारा महंगाई के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया है। सन 2014 में भाजपा की सरकार आई थी तब उसने वादा किया था हम पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ने देंगे ,रुपए की कीमत नहीं घटने देंगे। उन्होंने इसी के साथ सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए बताया कि आज पेट्रोल के दाम 100 के पार है आज आपने मात्र 12 साल में 40 रुपए के दाम अधिक बढ़ा दिए हैं।
जब सन 2014 में मनमोहन की सरकार थी, उस समय पेट्रोल के दाम 60 रुपए थे। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज खाद लाइन में मिल रही है गैस लाइन में मिल रही, जबकि आपने वादा किया था की बिना हवाई वाला भी हवाई जहाज में बैठेगा। लेकिन आज आपने तो जनता के पैरों की हवाई चप्पल ही छीन ली तो वही कहां से हवाई यात्रा करेगा।
- ECR vs GLG Dream11 Prediction Match 3: ETPL 2026 Today Match Prediction, Playing 11 & Pitch Report
- BWV vs DNG Dream11 Prediction Match 2 Euro Cup T20 2026: Probable XI, Pitch Report & Fantasy Tips
- ENG vs PAK My11Circle Prediction 2nd Test 2026: Dream11 Team, Playing 11, Pitch Report in Hindi
- उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर, एक सितंबर तक जारी किया गया अलर्ट
- नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 384 लोग लापता, 105 भारतीय पर्यटक भी लापता