Kotdwar

कोटद्वार में जसवीर राणा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा, कांग्रेस पार्षदों को जिताने की अपील !

Published

on

कोटद्वार: पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने निकाय चुनाव को देखते हुए जनता से आह्वान किया कि नगर निगम क्षेत्र की सम्मानित जनता को यदि नगर निगम के विभिन्न करो के बोझ से बचना है तो उन्हें कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को जिताकर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाना होगा।

उक्त वकतब्य पूर्व राज्यमंत्री ,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट जसबीर राणा द्वारा कांग्रेस के मेयर एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों के पक्ष मे मतदान के लिए क्षेत्र भ्रमण के दौरान दिया गया। उन्हौने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जबरन नगर निगम थोप दिया लेकिन निगम के विकास के लिये उचित अनुदान की ब्यवस्था नही की गयी जिस कारण नगर निगम क्षेत्र का विकास नही हो पा रहा है।उन्हौने जनता से अपील की है कि वे कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिये अपना मतदान करें अन्यथा विभिन्न करो के भुगतान के लिये तैयार रहें।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version