Pauri
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में झारखंड की छात्रा ने की आत्महत्या
श्रीनगर (गढ़वाल): श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के अलकनन्दा छात्रावास में दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई….जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। झारखंड की रहने वाली 27 वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। मृतका श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पीजी एनाटॉमी की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसने पटना से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और आगे की पढ़ाई के लिए श्रीनगर आई थी।
छात्रों द्वारा घटना की जानकारी तुरंत कॉलेज प्रशासन और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।