Kedarnath

केदारनाथ उपचुनाव: 13वें राउंड की मतगणना खत्म, बीजेपी की आशा नौटियाल 5000 वोटों से आगे….

Published

on

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ – केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के 13वें राउंड के परिणाम सामने आ गए हैं। अब तक की मतगणना के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की उम्मीदवार आशा नौटियाल 23,130 वोटों के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मनोज रावत से आगे चल रही हैं, जिनको 18,031 वोट प्राप्त हुए हैं।

वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार त्रिभुवन चौहान ने अब तक 9,266 वोट प्राप्त किए हैं। आशा नौटियाल, कांग्रेस के मनोज रावत से 5,099 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, यह परिणाम अभी तक के मतगणना राउंड तक के हैं, और आने वाले राउंड्स में मतगणना के परिणाम बदल भी सकते हैं।

 

 

#KedarnathElection #BJPLeading #CongressVsBJP #AshaNautiyalVsManojRawat #Kedarnathupchunav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version