Dehradun

केदारनाथ हेली सेवा जारी, प्रशासन ने यात्रियों से की अफवाहों से बचने की अपील…

Published

on

देहरादून/ केदारनाथ: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उत्तराखंड प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा फिलहाल सुचारू रूप से जारी है। सोशल मीडिया पर चल रही हेली सेवा बंद होने की अफवाहों को खारिज करते हुए प्रशासन ने कहा है कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। तकनीकी कारणों से कुछ देर के लिए चार धाम हेली सेवा बंद हो गई थी लेकिन अब फिर से सुचारू हो गई है।

प्रशासन ने यह भी बताया कि हेली सेवाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, और यदि सुरक्षा कारणों से कोई बदलाव होता है तो इसकी सूचना सरकारी माध्यमों से समय पर दी जाएगी।

तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा जारी रखें और केवल अधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और यात्रा से संबंधित अपडेट के लिए चारधाम यात्रा पोर्टल या पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर नज़र रखें।

#KedarnathHelicopterService #YatraUpdate #HeliServiceOngoing #NoSuspensionYet #OfficialTravelAdvisory

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version