Udham Singh Nagar

खटीमा: गोटिया मार्केट में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान…

Published

on

खटीमा: खटीमा नगर के गोटिया इलाके में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान खाक हो चुका था।

आग की सूचना तुरंत दी गई थी, लेकिन गोटिया मार्केट की संकरी गलियों और अतिक्रमण की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहुंचने में देरी हुई। जिससे आग तेजी से फैल गई और कोई सामान नहीं बचाया जा सका।

पीड़ित दुकानदार परवेज आलम ने बताया कि वे जुमे की नमाज के लिए निकले थे, उसी दौरान दुकान के पास बिजली के झूलते तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगी और पूरा व्यापार जलकर राख हो गया। परवेज ने बताया कि इस हादसे में उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

वार्ड सभासद जीशान अहमद ने कहा कि प्रशासन को गोटिया इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार बताया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। यदि रास्ता साफ होता तो फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती, और नुकसान कम होता।

#FireIncident #ShortCircuit #ClothingStore #FireBrigadeDelay #MarketEncroachment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version