Kotdwar

कोटद्वार: घंटाघर निर्माण को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़, भाबर क्षेत्र के लिए उठ रही मांग !

Published

on

कोटद्वार – कोटद्वार में घंटाघर निर्माण को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। जिलाधिकारी पौड़ी ने नगर निगम आयुक्त वैभव गुप्ता को भूमि चयन के निर्देश दिए हैं। राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर गुसाई ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि घंटाघर का निर्माण भाबर क्षेत्र में होना चाहिए, क्योंकि यह क्षेत्र विकास से पिछड़ा हुआ है।

उनका तर्क है कि घंटाघर के बनने से यहाँ आने वाले पर्यटक भाबर क्षेत्र के अन्य स्थलों तक पहुँच सकेंगे, जिससे क्षेत्र का विकास संभव होगा। इस मुद्दे पर स्थानीय राजनीति में बढ़ती रुचि और विभिन्न विचारधाराएँ सामने आ रही हैं यह मुद्दा अब राजनीतिक दलों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, जिससे स्थानीय विकास की दिशा में नयी बहस शुरू हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version